फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An unknown vehicle hit an Eco car, 4 died and 5 injured in the accident

MP News: सागर में सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल, ईको गाड़ी को टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन चालक

Thu, 11 Sep 2025 08:47 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 11 Sep 2025 08:47 AM IST
सार

सागर-झांसी हाईवे पर ईको कार और अज्ञात वाहन की टक्कर में चार जैन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हैं। मृतक सचिन जैन का पूरा परिवार उजड़ गया, सिर्फ तीन बेटियां बचीं। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
An unknown vehicle hit an Eco car, 4 died and 5 injured in the accident
नेशनल हाइवे-44 सागर-झांसी मार्ग पर दर्दनाक हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल हाइवे-44 सागर-झांसी मार्ग पर थाना मालथौन के ग्राम सुखालीपुरा के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात वाहन ने जैन श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। ओवरटेक करने के दौरान हुआ यह भीषण सड़क हादसा इतना भयावह था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, अधिवक्ता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जवेरा (जिला दमोह) निवासी सचिन जैन अपनी पत्नी ऋतु, चार बच्चों और रिश्तेदारों के साथ तीर्थ क्षेत्र गोलाकोट जा रहे थे। तभी मालथौन के पास यह हादसा हो गया। इसमें सचिन जैन, उनकी पत्नी ऋतु जैन, साले सुखेंद्र जैन और उनके बेटे अक्ष (निवासी गढ़ाकोटा) की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हुए जिनमें चेतना जैन पति सुखेंद्र 25 वर्ष, निवासी गढ़ाकोटा, अनोखी पिता सचिन जैन (5), आराध्या पिता सचिन जैन (4) और अरबी पिता सचिन जैन (8) का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक रामबाई बोलीं- लखन पटेल मंत्री बने, उनके दलालों ने सरपंच-सचिव का जीना मुश्किल कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में मृतक सचिन जैन की केवल तीन बेटियां ही बची हैं, जबकि बाकी पूरा परिवार उजड़ गया है। घटना स्थल सिविल कोर्ट से नजदीक होने के कारण अधिवक्ता गुरुदीप सिंह सिसोदिया सहित अन्य वकील भी तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।
 

सड़क हादसा

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed