{"_id":"67506bc1d8ea54867b0a3b56","slug":"action-on-black-marketing-of-fertilizers-more-than-500-bags-of-fertilizers-were-seized-by-raiding-the-house-sagar-news-c-1-1-noi1338-2383408-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, मकान पर छापा मारकर जब्त किया 500 बोरी से ज्यादा उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, मकान पर छापा मारकर जब्त किया 500 बोरी से ज्यादा उर्वरक
Wed, 04 Dec 2024 08:33 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:33 PM IST
सार
खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। छापामार कार्रवाई में 500 बोरी से ज्यादा उर्वरक जब्त किया गया है।
विज्ञापन
वाहन जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक तरफ खाद को लेकर प्रदेश में मारामारी का दौर चल रहा है। किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन की अनदेखी के चलते खाद की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है और मजबूरी में किसान इनसे खाद खरीदने को मजबूर हैं। खाद की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए सागर जिला कलेक्टर ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाईई करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
सागर जिले के देवरी कलां में कलेक्टर के निर्देश पर खाद यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संदीप जीआर ने निर्देश दिए थे कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसी परिपेक्ष्य में एसडीएम भव्या त्रिपाठी के निर्देशानुसार तहसीलदार रामराज चौधरी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा नगर के निवासी दिनेश स्थापक के मकान से 516 बोरियो में भरे खाद को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
खाद जब्ती की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए देवरी तहसील के नायब तहसीलदार रामराज चौधरी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश अनुसार खाद की कालाबाजारी करने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से खाद का संग्रहण करके रखे हुए है। इस सूचना पर उसके मकान पर मारे गए छापे में डीएपी की 191 बोरियां, एसएसपी की 195 बोरियां, ग्रोमोर की 24 बोरी, यूरिया की 33 बोरी एवं एमओपी की 63 बोरी खाद भरा पाया गया, जिसको जब्त किया गया। मामले में इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि यह खाद कहां से आया। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की एसएडीओ, एडीओ शामिल थे।
विज्ञापन
