{"_id":"69a112cd52bb41300f03ac1d","slug":"a-newly-married-woman-hanged-herself-after-feeding-her-5-month-old-baby-for-the-last-time-sagar-news-c-1-1-noi1338-3997430-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पांच माह के मासूम को आखिरी बार पिलाया दूध, फिर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी; पड़ोसी पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पांच माह के मासूम को आखिरी बार पिलाया दूध, फिर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी; पड़ोसी पर गंभीर आरोप
Fri, 27 Feb 2026 10:48 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:48 AM IST
सार
सागर जिले के खुरई में 19 वर्षीय नवविवाहिता आरती आदिवासी ने कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने अपने 5 माह के बेटे को दूध पिलाया और परिजनों को बहाने से घर से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका आरती आदिवासी का फाइल फोटो।
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पुराने जनपद के पास रहने वाली 19 वर्षीय नवविवाहिता आरती आदिवासी ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। आत्मघाती कदम उठाने से पहले मृतिका ने अपने 5 महीने के कलेजे के टुकड़े को आखिरी बार दूध पिलाया और फिर घर खाली पाकर फांसी लगा ली।
सोची-समझी साजिश के तहत सबको घर से भेजा बाहर
जानकारी के मुताबिक, आरती ने खुदकुशी करने से पहले घर के सभी सदस्यों को किसी न किसी बहाने से बाहर भेज दिया था। घर में केवल उसकी जेठानी की छोटी लड़की मौजूद थी। आरती ने अपने 5 माह के बच्चे को दूध पिलाया और जेठानी की लड़की को थमाते हुए कहा कि इसे बाहर घुमा लाओ, तब तक मैं आटा पिसवाने के लिए गेहूं साफ कर लेती हूँ। जैसे ही बच्ची बच्चे को लेकर बाहर गई, आरती ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
मोबाइल और प्रेम-प्रसंग का विवाद
बताया जा रहा है कि आरती का पड़ोस में रहने वाले रोहित नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले पति ने आरती को रोहित से मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया था, जिसे लेकर घर में काफी विवाद हुआ। इस झगड़े के बाद आरती ने अपना मोबाइल खुद ही तोड़ दिया था। थाने पहुंची थी शिकायत करने, परिजनों का पुलिस पर आरोप घटना के कुछ समय पहले ही आरती अपनी जेठानी के साथ थाने गई थी। उसने पड़ोसी युवक रोहित के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि रोहित लगातार उसे परेशान कर रहा था और पुलिस ने समय रहते कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी मानसिक तनाव और डर के कारण आरती ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान तोड़ा दम
जब आरती का पति घर लौटा तो उसने पत्नी की डेड बॉडी फंदे पर लटकी देखी। आनन-फानन में भाई की मदद से रस्सी काटकर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने तक आरती की सांसें चल रही थीं, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- MP: कूनो के 32 चीते ने एक साल में खाया सवा करोड़ रुपये का मटन, बोत्सवाना से शनिवार को लाए जाएंगे आठ और चीते
पुलिस का क्या है कहना?
इस मामले में शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका के परिजनों के बयानों और शुरुआती शिकायतों के आधार पर आरोपी रोहित की भूमिका की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी