फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   A cow calf was killed by beating it with the butt of an axe In sagar

MP: गाय के बछड़े की कुल्हाड़ी की मूंद से पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 07:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 07:55 PM IST
सार

MP: खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्थोन रोड ग्राम खिमलासा में आरोपी के खेत में गाय का बछड़ा घुस गया। जिससे नाराज आरोपी ने कुल्हाड़ी से बेरहमी से मार मार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद बछड़े के शव को खेत से दूर फेंक दिया। आरोपी जब इस बछड़े को पीट रहा था तब उसके बगल में रहने वाले एक शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया था।

विज्ञापन
A cow calf was killed by beating it with the butt of an axe In sagar
कुल्हाड़ी की मूंद से पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिली जानकारी अनुसार खिमलसा  निवासी आरोपी डल्लू उर्फ मोहर सिंह के खेत में गाय का बछड़ा घुस गया था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने गाय की बछड़े की कुल्हाड़ी से मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी और खेत से कुछ दूर फेंक दिया। वहीं बछड़े को मारते हुए पास में ही मौजूद एक युवक ने घटना मोबाइल में कैद कर ली। जिसमें बछड़े को बेरहमी कुल्हाड़ी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही मौके पर खिमलासा थाना प्रभारी संदीप तोमर एएसआई आसिफ अली, आरक्षक गौरव मीना अन्य पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की खबर लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने मृतक बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed