फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Fraud of Rs 28.75 lakh in MBBS admission at Motinagar.

Sagar News: मोतीनगर में एमबीबीएस एडमिशन दिलाने के नाम पर 28.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 11:21 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 11:21 AM IST
सार

मोतीनगर थाना क्षेत्र में खुद को वकील बताने वाले आरोपी ने एमबीबीएस कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 28.75 लाख रुपये ठग लिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Sagar News: Fraud of Rs 28.75 lakh in MBBS admission at Motinagar.
पुलिस थाना मोतीनगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मोतीनगर थाना क्षेत्र में खुद को वकील बताकर एमबीबीएस कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर 28.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी माधव गोविंद पिता रामभरोसे गुप्ता, निवासी मोहन नगर वार्ड, पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उनका बेटा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनकी दुकान पर दवा लेने आने वाले रामकुमार उपाध्याय निवासी चमेली चौक से पहचान हुई।

विज्ञापन
आरोपी ने स्वयं को वकील बताते हुए फरियादी से कहा कि उसके मेडिकल कॉलेजों में अच्छे संपर्क हैं और बड़े-बड़े नेताओं से पहचान है। उसने दावा किया कि वह अब तक कई छात्रों का मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन करा चुका है और फरियादी के बेटे का भी प्रवेश करा देगा। इसके बदले उसने 25 से 30 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तों में दी थी रकम
आरोपी के झांसे में आकर फरियादी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 28.75 लाख रुपये रामकुमार उपाध्याय को दे दिए। इसके बावजूद न तो एमबीबीएस में एडमिशन कराया गया और न ही रकम वापस की गई। बाद में जब युवक के अच्छे अंक आने पर नियमानुसार मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हो गया, तब भी आरोपी ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- यूका का जहरीला कचरा छह माह पहले हुआ था भस्म, अब उसकी 900 टन राख हमेशा के लिए दफन

गिरफ्तार कर भेजा जेल
ठगी का अहसास होने पर फरियादी ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed