{"_id":"67137278281cb027000a7138","slug":"18-year-old-girl-was-kidnapped-and-raped-police-registered-a-case-sagar-news-c-1-1-noi1338-2230851-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
Sat, 19 Oct 2024 04:12 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:12 PM IST
सार
बंडा थाना क्षेत्र से एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
विस्तार
जिले में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन ऐसा नहीं बीतता जब हत्या, बलात्कार या अन्य कोई मामला सामने न आए। शनिवार को जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक युवती का अपहरण कर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने बंडा थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है, जिस पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने थाने में आकर शिकायत की। पीड़िता का कहना है कि स्कूल जाते समय आरोपी अरमान खान (22) निवासी बंडा उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता था और उससे बात करने की कोशिश में था। पीड़िता के मना करने पर उसने पीड़िता के माता-पिता को जाने से मारने की धमकी दी, जिसके डर से पीड़िता ने अरमान के साथ बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि डेढ़ महीने पहले अरमान ने रास्ते में उसे रोककर जबरन उसे गाड़ी में बैठाया और गलत काम किया। इसके साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद कल सुबह फिर से अरमान रास्ते में मिला और शादी करने की बात की। उसकी हरकतों से परेशान होकर घर आकर माता-पिता को अपनी आपबीती बताई और परिवार के साथ थाने आकर शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान खान के खिलाफ विधिसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
