{"_id":"69809a41a499f2c7b008de9f","slug":"12-year-old-student-was-brutally-raped-for-four-months-by-a-vegetable-vendor-in-a-government-hostel-the-victim-became-pregnant-sagar-news-c-1-1-noi1338-3907730-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सरकारी होस्टल में 12 साल की छात्रा से दरिंदगी, सब्जी देने वाले युवक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सरकारी होस्टल में 12 साल की छात्रा से दरिंदगी, सब्जी देने वाले युवक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती हुई
Mon, 02 Feb 2026 08:07 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:07 PM IST
सार
सागर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। होस्टल में रह रही नाबालिग छात्रा गर्भवती पाई गई है। पूछताछ में पता चला है कि बीते चार माह से उसके साथ दुष्कर्म हो रहा था। होस्टल में सब्जी सप्लाई करने वाला ये करतूत कर रहा था।
विज्ञापन
सागर में बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खुरई स्थित एक सरकारी बालिका छात्रावास में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ पिछले चार महीनों से दुष्कर्म किया जा रहा था। मामला तब खुला जब मासूम की तबीयत बिगड़ी और वह गर्भवती पाई गई। फिलहाल पीड़िता को गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले दो वर्षों से इस हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी की पहचान अल्ताफ के रूप में हुई है, जो हॉस्टल में सब्जी सप्लाई करने का काम करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर 2025 को आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस आया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भाई से पहले आरोपी ने नाबालिग का शव ठिकाने लगाने के लिए दोस्त को किया था काॅल
वार्डन को दी जानकारी, तब टूटा चुप्पी का चक्र
छात्रा ने जब हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती हॉस्टल वार्डन को सुनाई, तो हड़कंप मच गया। वार्डन ने तत्काल इसकी सूचना विदिशा में रह रहे छात्रा के परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में खुरई पहुंचे और बेटी की हालत देख उसे भोपाल ले गए, जहां मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस सनसनीखेज वारदात ने सरकारी छात्रावासों की सुरक्षा की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि एक बाहरी युवक कैसे आसानी से छात्राओं के कमरों तक पहुंच गया। क्या छात्रावास में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। हॉस्टल प्रबंधन और वार्डन चार महीने तक इस गंभीर मामले से बेखबर कैसे रहे।
जीरो पर मामला दर्ज, खुरई भेजी गई डायरी
भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ जीरो पर एफआईआर दर्ज कर ली है। खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद केस डायरी भोपाल से खुरई भेजी जा रही है। डायरी मिलते ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी और मामले की गहन जांच शुरू की जाएगी।
