फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: While trying to save the cow, the truck collided with the bike the constable and his nephew died

Sagar: गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में आरक्षक और उसके भांजे की मौत

Fri, 21 Jul 2023 11:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 11:32 AM IST
सार

सागर भोपाल रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में राहतगढ़ आरक्षक और उसके भांजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक गाय को बचाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sagar: While trying to save the cow, the truck collided with the bike the constable and his nephew died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर-भोपाल रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में राहतगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र से और उसके साथ बाइक पर बैठे भांजे सोनू की मौत हो गयी। आरक्षक उपेंद्र एफएसएल के काम से वापस राहतगढ़ थाना लौट रहे थे, तभी गुरुवार की रात उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सड़क पर गाय को बचाने के चलते ट्रक का चालक ट्रक का नियंत्रण नहीं कर पाया और बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार आरक्षक उपेंद्र सेन और उसका भांजा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। आरक्षक उपेंद्र गुरुवार को एफएसएल से सागर गया था। वह अपने राहतगढ़ निवासी भांजे सोनू के साथ बाइक पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बेरखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। उपेंद्र 2017 में आरक्षक बना था वह विदिशा के गांव त्योद का रहने वाला है परिवार में पत्नी और एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed