फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Toxic Liquor Case: Main Accused Arrested After Short Encounter, Shot in Leg Following Firing at Police

सागर जहरीली शराब कांड: पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में घायल रवि लखेरा, पैर में लगी गोली, अब अस्पताल में

Fri, 11 Sep 2026 11:02 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

बंडा में जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी  रवि लखेरा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर किया क्योंकि आरोपी जंगल में जब चारों तरफ से घिर गया तब उसने पुलिस पर फायरिंग की।  पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Sagar Toxic Liquor Case: Main Accused Arrested After Short Encounter, Shot in Leg Following Firing at Police
एनकाउंटर के बाद अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंडा में जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। बड़ी कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य आरोपी रवि  लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद  उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि लखेरा लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बरायठा के जंगल में स्थित हनुमान टोंग मंदिर के आसपास घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी रवि लखेरा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: हीरापुर में मकान से 2.61 लाख की अवैध शराब जब्त, जले हुए क्वार्टर मिले, पोकलेन भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी शराब कांड की जांच में एक अहम कड़ी है। आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब के नेटवर्क और इस में  शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। वहीं दूसरी तरफ  पुलिस  अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दे रही है। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। सागर के आस-पास के जंगलों में भी दबिश दी जा रही है। 

20 हजार का इनामी था रवि
पुलिस ने मुख्य आरोपी और अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इसके अलावा अन्य फरार आरोपियों संदीप लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर और शिवान्जय ठाकुर की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है।


अब तक 29 मौतें
 बंडा में जहरीली शराब पीने के बाद लगभग 90 से ज्यादा मरीजों की तबीयत बिगड़ गई थी। इस हादसे में गुरुवार को हुई एक और मौत के बाद अब तक जहरीली शराब से मरने वालों का अनधिकृत आंकड़ा 29 पर पहुंच गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक केवल 16 मौतों की पुष्टि हुई है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती से पुलिस कार्रवाई जारी है।

सीएम ने प्रशासन को दिया 'फ्री हैंड'
जहरीली शराब से मौतों के मामले में सीएम ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की थी। उन्होंने मामले में पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले में सख्त एक्शन के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के बारे में बात करते हुए कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई इस तरह के काम करने की हिम्मत नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed