फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Patwari asked for a bribe of 10 thousand rupees for the transfer, Lokayukta caught red handed

सागर: नामांतरण के लिए पटवारी ने मांगी 10 हजार रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 09 Mar 2022 03:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

सागर लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sagar: Patwari asked for a bribe of 10 thousand rupees for the transfer, Lokayukta caught red handed
घेरे में पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर लोकायुक्त ने नामांतरण के एवज में पैसों की मांग करने वाले पटवारी को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के बल्देवगढ़ तहसील का है। यहां पदस्थ पटवारी कन्हैया लाल मोघिया उम्र 49 वर्ष ने राहुल राय से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त की कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मचा गया। पटवारी ने राहुल राय से नामांतरण आदेश को कम्प्यूटर में दर्ज करने के एवज में पैसे मांगे थे, पीड़ित ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी। 
विज्ञापन


लोकायुक्त टीआई मंजू सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कैलपुरा गांव निवासी राहुल राय पुत्र गोपाल राय उम्र 28 वर्ष द्वारा रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण का आदेश तहसीलदार से करवाया गया था। पटवारी ने आदेश को कम्प्यूटर में दर्ज करने के लिए पैसों की मांग की थी, पीड़ित लगातार पटवारी से नामांतरण की मांग करता रहा लेकिन पटवारी पैसे मांगने की बात पर अड़ा रहा। परेशान होकर पीड़त ने लोकायुक्त से शिकायत की।  सागर लोकायुक्त पुलिस ने राहुल को एक टेप रिकॉर्डर दिया, जिसमें पटवारी की बातचीत रिकॉर्ड की गई। इसके बाद 10000 के केमिकल लगे हुए नोट दिए गए। बुधवार को पटवारी को पैसे देना तय हुआ था। सुबह तहसील कार्यालय में जैसे ही पटवारी पहुंचा पीड़ित राहुल ने उसे रिश्वत के पैसे थमा दिए। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed