{"_id":"64aed7f54ec27c44f0072ac8","slug":"sagar-news-three-arrested-for-robbing-passers-by-on-the-highway-at-night-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रात में हाइवे पर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, तीन वारदातों में शामिल होने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रात में हाइवे पर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, तीन वारदातों में शामिल होने की पुष्टि
Wed, 12 Jul 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:12 PM IST
सार
सागर की सिविल लाइन पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन पर हाइवे पर राहगीरों को रास्ते में रोककर लूट करने का आरोप है। तीनों आरोपियों ने तीन वारदातें करना कबूल किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले रवि कुमार ने सिविल लाइन थाना में बडतूमा के सैलून पर काम करने वाले उद्देश्य ताम्रकार और उसके दो साथियों की शिकायत की थी। उसने कहा कि बाबूपुरा के आगे पुराने होमगार्ड कार्यालय के सामने बम्हौरी तिराहा रोड पर सफेद रंग की बिना नंबर अपाची मोटरसायकिल से रास्ता रोका।
विज्ञापन
मारपीट की और वीवो कंपनी का मोबाइल साथ ले गए। आरोपियों ने एक घटना सानोधा टोल टैक्स के पास और एक बहेरिया तिराहे के पास भी की है। सिविल लाइन पुलिस को राहगीरों से रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपियों की तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी उद्देश्य ताम्रकार से सफेद रंग की अपाची बाइक और दो मोबाइल फोन और आरोपी भोलू उर्फ कुलदीप पांडेय और आरोपी नानू उर्फ राज शुक्ला से एक-एक मोबाइल बरामद किया गया। एक गाड़ी और चार मोबाइल की कीमत 1.70 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
