फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Disclosure of giving fake TV in Kanyadan scheme, case registered against tenderer and supplier

Sagar News: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सेंसुई कंपनी की नकली टीवी देने का खुलासा, दो सप्लायर गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 07:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 May 2023 07:44 AM IST
सार

सागर के गढ़ाकोटा में आयोजित हुए सामूहिक मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। यहां जोड़ों को उपहार में दी गई सैंसुइ कंपनी की नकली टीवी बांटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sagar News: Disclosure of giving fake TV in Kanyadan scheme, case registered against tenderer and supplier
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने 11 मार्च 2023 को हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह समारोह आयोजित किया था। जिसमें वर वधु को कई उपहार दिए गए थे। उपहार में सेंसुई की टीवी भी शामिल थी। उपहार में दी सेंसुई कंपनी के नाम से नकली एलईडी टीवी बांट दी गई। यहां 1902 जोड़ों को नकली एलईडी टीवी उपहार में दी। टीवी बार-बार बिगड़ने पर लोग जब सुधरवाने के लिए सर्विस सेंटर ले गए तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने निविदा के आधार पर टीवी सप्लाई करने वाले राधाकृष्ण रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश साहू और टीवी सप्लाई करने वाले दिल्ली के राजू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में सामाजिक न्याय विभाग और गढ़ाकोटा नगर पालिका की भूमिका सवालों के घेरे में है। 7777 रुपये प्रति टीवी के हिसाब से कुल 1902 टीवी खरीदी गई थी। बांटी गई बाकी टीवी का 1 करोड़ 40 लाख  रुपये का भुगतान कर दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने एफआईआर के लिए एसपी अभिषेक तिवारी को पत्र लिखा था, जिस पर जालसाजी व कूटरचना की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed