फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Lightning Struck Two People Hiding Under A Tree To Avoid Rain, One Died and Second Injured

Sagar: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे दो लोगों पर गिरी बिजली, एक की मौत; दूसरा घायल

Mon, 26 Jun 2023 02:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

Lightning Strikes in Sagar : सागर जिले में बिजली गिरने से एक युवा किसान की मौत हो गई। उसका साथी भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Sagar News: Lightning Struck Two People Hiding Under A Tree To Avoid Rain, One Died and Second Injured
सागर में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। ये दोनों खेत में काम कर रहे थे तभी बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे तभी वज्रपात हो गया। 
विज्ञापन


मामला सागर जिले के रहली थाना के ग्राम सहजपुरी कला का है। सोमवार दोपहर यहां गरज और चमक के साथ हुई तेज बारिश एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। बताया गया कि यहीं रहने वाले दो युवक खेत में काम कर रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे बैठ गए थे। तभी आकाशीय बिजली गिर गई। सहजपुरी कलां निवासी 35 वर्षीय युवक राजू गौड़ की मौत हो गई, वहीं ग्राम समनापुर निवासी 40 वर्षीय युवक कालू आदिवासी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया। इसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed