{"_id":"626d48866ab17e303e4be291","slug":"sagar-father-of-four-children-raped-a-minor-revealed-to-be-pregnant-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: चार बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: चार बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 30 Apr 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:02 PM IST
सार
सागर जिले के गढ़कोटा में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में चार बच्चों के पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप कर रहा था। जब पीड़िता गर्भवती हुई तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार बच्चों के पिता को गिरफ्तार किया गया है। मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र का है। आरोपी लंबे समय से 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप कर रहा था। जब पीड़िता गर्भवती हुई तब मामले का खुलासा हुआ।
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के नाना-नानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि किशोरी की मां का निधन बचपन में ही हो गया था। पिता शहर से बाहर में मजदूरी करते हैं। नाबालिग गढ़ाकोटा के एक गांव में अपनी नाना-नानी के यहां रहती है। वहीं आरोपी 36 वर्षीय बबलू पटेल शादीशुदा है। उसके चार बच्चे भी हैं। शिकायत के अनुसार बबलू ने एक साल पहले नाबालिग को अपने झांसे में लिया और उसे दुष्कर्म करने लगा। फिर उसे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार रेप करता रहा। किशोरी गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर उसके स्वजन उसे अस्पताल लाए तो मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टर का कहना है कि नाबालिग छह महीने की गर्भवती है। पुलिस ने नाबालिग के नाना-नानी की शिकायत पर आरोपित बबलू पटेल पर मामला दर्ज किया।