फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: Father-in-law came forward to save daughter-in-law from beating in the ocean, then son took his father's life by beating him with sticks

कलयुगी बेटे की करतूत: सागर में बहू को पिटाई से बचाने आए ससुर की डंडे मार-मारकर उनके बेटे ने ही ले ली जान

Mon, 28 Mar 2022 12:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 12:51 PM IST
सार

सागर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की डंडों से मार-मारकर हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी बहू को बेटे की मारपीट से बचाने के लिए मायके भेज दिया था।

विज्ञापन
Sagar: Father-in-law came forward to save daughter-in-law from beating in the ocean, then son took his father's life by beating him with sticks
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से डंडों से पिटाई कर जान ले ली। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बहू को बेटे की मारपीट से बचाने के लिए आगे आया था। घटना जिले बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदा की है। यहां आरोपी बेटा अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। पिता ने बेटे को समझाने और बहू को उसकी मारपीट से बचाने के लिए बीच बचाव किया। जब बेटे ने पिता की बात नहीं सुनी तो उसने बहू को मायके भेजने की बात कही। इसी बात पर बेटे को गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता को बेरहमी से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



बहन ने लगाया भाई पर हत्या का आरोप
पुलिस ने बताया कि बब्बू लोधी (50) निवासी मगरदा की मौत की सूचना मिली थी। मौत संदेहास्पद बताई गई थी, जिसके चलते मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। वहीं, पीएम में मौत का कारण चोटों के चलते होना पाया गया है। मृतक की बेटी ने अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कमलेश लोधी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के बहू को मायके भेजने से नाराज था बेटा
जानकारी के अनुसार विवाद वाली रात मृतक बब्बू लोधी अपने घर पर सो रहा था। देर रात बेटा घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। बेटे और बहू को लड़ते देखकर पिता ने बेटे को मना किया। बेटा मान कर थोड़ी देर के लिए शांत हुआ लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से बहू से मारपीट करने लगा। मारपीट से तंग आकर बहू रात में ही घर से बिना बताए जाने लगी, लेकिन गांव वालों ने उसे देखा और पूछताछ कर उसे घर पहुंचा के आ गए। अगले दिन ससुर ने बहू की परेशान को देखते हुए उसे मायके भेज दिया। जब सुबह बेटे को पत्नी के मायके जाने की सूचना मिली तो वह आग बबूला हो गया और अपने पिता को साथ ले जाकर उसे डंडों से मारने लगा। बेटे ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे गंभीर घायल कर दिया, बाद में कमरे में सुला दिया। इसी दौरान बब्बू लोधी की मौत हो गई।


मौत के बाद बहन को दी पिता के निधन की जानकारी
पिता की मौत के बाद आरोपी कमलेश ने अपनी बहन रवीना को फोन कर पिता के निधन की जानकारी दी और उसे घर आने के लिए कहा। जब बहन घर पहुंची को उसने पिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखे, जिस पर उसने वजह पूछी तो भाई ने कहा कि बात को फैलाओ मत जल्दी से अंतिम संस्कार करा दो। बहन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

आरोपी ने कबूला गुनाह 
एसडीओपी उमराव सिंह ने बताया कि बेटे ने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। पिता के बीच बचाव करने और पत्नी को मायके भेजने से वह पिता से नाराज था, जिसके चलते उसने पिता से मारपीट कर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed