{"_id":"5d6398de8ebc3e017768934e","slug":"sadhvi-pragya-said-congress-is-doing-black-magic-on-bjp-leaders-thats-why-they-are-leaving-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान, कहा- विपक्ष कर रहा है मारक शक्ति का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बेतुका बयान, कहा- विपक्ष कर रहा है मारक शक्ति का प्रयोग
Mon, 26 Aug 2019 04:43 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 26 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को श्रद्धांजलि देते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक और बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के लिए भोपाल में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के निधन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी ने कहा, 'एक बार एक महाराज जी ने मुझसे कहा था कि हमारा खराब समय चल रहा है और विपक्ष कुछ कर रहा है। वह भाजपा के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है। मैं उनकी कही बात को बाद में भूल गई थी लेकिन अब जब मैं अपने वरिष्ठ नेताओं को एक के बाद एक जाते हुए देख रही हूं तो मुझे महाराज जी की बात सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि क्या वह सही थे?'
विज्ञापन
हालांकि भाजपा नेताओं ने साध्वी के बयान से किनारा कर लिया है। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और राष्ट्रीय महासचिव ने साध्वी के इस बयान पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने सांसद के इस बयान पर नाराजगी जताई है। साध्वी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
