फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rural women became self-reliant in Sehore district, Collector appreciated the work of women

आत्मनिर्भर हुईं महिलाएं: छोटे कामों से बना रहीं बड़ी पहचान, सीहोर कलेक्टर हुए प्रभावित, प्रशस्ति पत्र प्रदान किए

Mon, 21 Feb 2022 10:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 10:48 AM IST
सार

सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं छोटी-छोटी गतिविधियों से आत्मनिर्भरता की सीढ़ी चढ़ रही हैं। छोटे व्यवसायों के जरिए महिलाएं हर महीने 9 से 10 हजार रुपये तक आमदनी प्राप्त कर रही हैं।

विज्ञापन
Rural women became self-reliant in Sehore district, Collector appreciated the work of women
महिलाओं से चर्चा करते सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन कामयाबी के नए आयाम छू रहीं हैं। ग्रामीण महिलाएं खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर अपने पैरों में खड़ें हो रही हैं, वहीं परिवार को आर्थिक मजबूती भी दे रहीं हैं। स्व-सहायता समूहों और महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए काम करने वाली संस्थाओं से जुड़कर महिलाएं समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं। जिले में कार्यरत स्वस्ति फाउंडेशन से जुड़कर महिलाएं अजीविका बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियां संचालित कर हर महीने करीब 9 से 10 हजार रूपये महीने आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने की महिलाओं के कामों की सराहना 
सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने नसरुल्लागंज के ग्राम ढाबा में स्वस्ति संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 6 गांवों की करीब 120 महिलाओं से चर्चा की कलेक्टर ठाकुर ने तीन घंटे शिविर में रहकर महिलाओं के अनुभव सुने और महिलाओं के कामों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में समाज और देश के विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य को  लेकर जागरूक हुईं महिलाएं
ग्रामीण परिवेश की महिलाएं पहले भले ही अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं थी, लेकिन अब वो खुद के साथ ही परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने में भी आगे हैं। शिविर में पहुंची महिलाओं ने कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। महिलाओं ने कलेक्टर ठाकुर को नॉर्मल बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, पल्स रेट, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से संबंधित जानकारी दी। वहीं सामान्य बीमारियों से सावधानी रखकर बचाव के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीण महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर कलेक्टर ठाकुर बेहद प्रभावित हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था से जुड़कर 9 से 10 हजार रुपये कमा रहीं महिलाएं
संस्था से जुड़कर महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 9 से 10 हजार रुपये महीना कमा रही हैं। कविता गौर दोना पत्तल का व्यवसाय, कविता मनिहारी किराने का, माया बाई बकरी पालन, निरूफा बाई सिलाई का व्यवसाय कर रही हैं। कलेक्टर ठाकुर ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर महिलाओं ने कहा कि वे अत्यधिक उत्साहित हैं। शिविर में स्वस्ति संस्था की कम्युनिटी वैलनेस डायरेक्टर संतोषी तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed