फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ruckus in mahakal mandir during bjp leader kailash vijayvargiya and son akash mandir visit

महाकाल पर प्रोटोकॉल भारी: विजयवर्गीय के लिए आधा घंटा रोक दी भस्म आरती, पुजारियों को भी नहीं घुसने दिया

Fri, 13 Aug 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 02:29 PM IST
सार

आज महाकाल मंदिर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भस्म आरती में शामिल होने मंदिर पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता की वजह से मुख्य पुजारियों को मंदिर में जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद पुजारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते भस्म आरती आधे घंटे देर से हुई। 

विज्ञापन
ruckus in mahakal mandir during bjp leader kailash vijayvargiya and son akash mandir visit
महाकाल मंदिर में हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पवित्र श्रावण मास में शिव मंदिरों में पूजा का विशेष महत्व है, लेकिन कोरोना को देखते हुए आम श्रद्धालु और वीआईपी का प्रवेश प्रतिबंध रखा गया है। लाइव प्रसारण के माध्यम से लोग दर्शन कर रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उनके पुत्र व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला को भस्म आरती से ठीक पहले महाकाल दर्शन कराने को लेकर मुख्य पुजारियों को रोक दिया गया, इसको लेकर पुजारियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते भस्म आरती करीब आधे घंटे देर से शुरू हुई। नेताओं और पुजारियों के बीच जारी विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पुजारियों को गेट पर रोका गया, सीसीटीवी कैमरे भी बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों नेता शुक्रवार सुबह महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे और उनके आते ही मंदिर प्रशासन ने सभी दरवाजे बंद कर दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए थे। सुबह 4 बजे भस्म आरती करने जब मुख्य पुजारी अजय और दूसरे पुजारी गेट नंबर चार पर पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद पुजारियों को अंदर जाने दिया गया। पुजारी अजय ने यहां तैनात वाणिज्यिक कर अधिकारी दिनेश जायसवाल से रोकने की वजह पूछी तो वे साफ-साफ बताने से इनकार कर दिए।

विज्ञापन

मंदिर में भी वीआईपी! महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान सभी वीआईपी और आम श्रद्धालु का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है लेकिन @KailashOnline @AkashVOnline @Ramesh_Mendola के लिये पुजारियों तक को रोक दिया गया और आपको लगता है @BJP4India धर्म की ध्वजा उठाती है @manishndtv @vinodkapri pic.twitter.com/CozyuiSYUe

विज्ञापन
विज्ञापन

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 13, 2021


वायरल वीडियो में पुजारियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है,' कैलाश जी, मेंदोला जी पुजारियों को आपके कारण नीचे आने नहीं दिया जा रहा है, क्या आप इस बारे में कुछ कहेंगे। इस दौरान रमेश मेंदोला मीडिया से बचकर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पुजारियों ने कैलाश विजयवर्गीय के साथ आकाश और रमेश मेंदोला को देखा तो वे नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed