फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus between MP representative and farmers in Mandi Damoh-Sagar State Highway jam

Damoh News: मंडी में सांसद प्रतिनिधि और किसानों के बीच बवाल, दमोह-सागर स्टेट हाईवे जाम, मांग पर अड़े किसान

Fri, 16 Sep 2022 01:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Sep 2022 01:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिला कृषि उपज मंडी में सांसद प्रतिनिधि और किसानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंडी में डाक बंद होने के बाद किसानों ने दमोह-सागर स्टेट हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों की मांग है कि सांसद प्रतिनिधि माफी मांगे।

विज्ञापन
Ruckus between MP representative and farmers in Mandi Damoh-Sagar State Highway jam
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : Social Media

विस्तार

दमोह जिला कृषि उपज मंडी में शुक्रवार दोपहर सांसद प्रतिनिधि, गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज और किसानों के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों ने डाक बंद कर दी तो वहीं गुस्साए किसानों ने दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि मंडी में बने टीन शेड में व्यापारियों का अनाज रखा हुआ है। किसानों को अपना अनाज रखने के लिए जगह नहीं मिलती है। कुछ किसानों ने जब  व्यापारियों से अपना अनाज हटाने के लिए कहा तो व्यापारियों से उनका विवाद हो गया। किसानों का आरोप है कि गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज ने किसानों से अभद्रता की, जिसके बाद किसान गुस्से में आ गए।
विज्ञापन

चिरोला के किसान रविंद्र पटेल ने बताया, वह सुबह से अपने अनाज की डाक कराने के लिए बैठे हैं। डाक का समय आया तो व्यापारियों ने डाक बंद कर दी है और सांसद प्रतिनिधि के द्वारा यह डाक बंद कराई गई है। यहां उनकी मनमानी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर जाम लगाकर बैठे किसानों का कहना है, तत्काल डाक चालू की जाए और बजाज किसानों से माफी मांगे, तभी वह अपना धरना समाप्त करेंगे। मंडी निरीक्षक संतोष पटेल किसानों के बीच पहुंचे और धरना समाप्त करने की मांग की, लेकिन किसान हटने तैयार नहीं हैं।

वहीं इस मामले में सांसद प्रतिनिधि और गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज का कहना है, डाक के दौरान एक किसान ने उन्हें धक्का दिया, लेकिन वो कुछ नहीं बोले। फिर कई और व्यापारियों ने धक्का-मुक्की की। इसलिए व्यापारियों ने डाक बंद कर दी है। जब तक प्रशासन यहां आकर उन्हें सुरक्षा नहीं देता वह भी डाक चालू नहीं करेंगे।


फिलहाल डाक बंद है और किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। करीब एक घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी तक मौके पर नहीं पहुंचे और किसान धरने पर बैठे है, जिससे दमोह सागर हाईवे पर जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed