फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rto bhopal mistakenly publish photo of husband on wife s driving learning license many mistakes happen

भोपाल आरटीओ ने पत्नी के लर्निंग लाइसेंस में लगाया पति का फोटो, रोज बंट रहे गलतियों भरे लाइसेंस

Wed, 04 Nov 2020 11:28 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 04 Nov 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
rto bhopal mistakenly publish photo of husband on wife s driving learning license many mistakes happen
डेमो इमेज

भोपाल के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ की स्मार्ट शाखा में दिन प्रतिदिन नई-नई गलतियों के मामले सामने आ रहे हैं। कभी एक ही जगह दो या तीन आवेदकों के फोटो लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर चस्पा कर देेना, कभी लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदकों के फोटो खींचने में दो घंटे का समय लगा देना।

विज्ञापन


हाल ही में इस आरटीओ की स्मार्ट शाखा ने पत्नी के नाम पर पति का लर्निंग लाइसेंस बना दिया है। सेमरा निवासी किरण भुजदे का लर्निंग लाइसेंस 22 अक्तूबर को जारी हुआ। इसमें उनकी सारी डिटेल्स सही हैं लेकिन पति कृष्णा राव भुजदे के लाइसेंस पर आवेदक का नाम किरण भुजदे पत्नी कृष्णा राव भुजदे लिखा हुआ है और फोटो पति की लगाई हुई है। 
विज्ञापन


इस आरटीओ में इतनी गलतियां इसलिए हो रही हैं क्योंकि यहां सुविधाओं की कमी है। यहां इंटरनेट धीमी गति से चलता है और यहां टैबलेट जैसे संसाधनों की कमी है। 

इसके अलावा यहां पर सुबह आठ बजे से उसी दिन का अपाइंटमेंट दिए जाने की प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। आरटीओ के अधिकारियों का कहना है कि यहां सॉफ्टवेयर में सुधार कार्यों के साथ-साथ काउंटर सहित व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द आवेदकों की सभी परेशानियां दूर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के स्टेट हेड स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड के मनीमन का कहना है कि हम लोग आम आवेदकों के फीडबैक पर ही काम कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर के साथ ही हार्डवेयर की सुविधा बढ़ाने जैसे कार्य चल रहे हैं। जल्द ही आवेदकों की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed