फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   RSS suggested bjp to drop 78 sitting mla in madhya pradesh assembly elections 2018

मध्यप्रदेश: भाजपा को आरएसएस की सलाह, '78 मौजूदा विधायकों को टिकट न दें'

Thu, 18 Oct 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 18 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
RSS suggested bjp to drop 78 sitting mla in madhya pradesh assembly elections 2018
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा को एक ऐसी सलाह दे दी है, जिसने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस ने भाजपा के 78 मौजूदा विधायकों को चुनाव में न उतारने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


यही नहीं, आरएसएस ने यह भी सुझाव दिया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी की जगह भोपाल की गोविंदपुरा सीट से चुनाव लड़ाया जाए। बता दें कि गोविंदपुरा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर यहां से रिकॉर्ड आठ बार चुनाव जीते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में भाजपा की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, संघ परिवार ने सत्तारूढ़ दल से उसके 78 उम्मीदवारों को उनके खराब प्रदर्शन के कारण बदलने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की एक बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई थी, जिसमें पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी इस बात पर सहमत हुए थे कि केवल संभावित विजेताओं का ही चयन किया जाएगा। इसके अलावा किसी अन्य कारक (फैक्टर) पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। 

पार्टी हाई कमान ने यह भी कहा कि किसी भी उम्मीदवार को तब तक 'दागी' नहीं कहा जा सकता है, जब तक वो अदालत द्वारा दोषी न सिद्ध हो जाए। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राज्य प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और सुहास भगत ने टिकट वितरण के लिए मानदंडों और जिन नामों को हटाया जा सकता है, उसपर चर्चा की। 


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राकेश सिंह ने कहा, 'पार्टी सिर्फ जीत के मानदंडों के आधार पर ही उम्मीदवारों को टिकट देगी। यहां कोई भ्रष्ट उम्मीदवार नहीं है, जब तक कि किसी के खिलाफ अदालत का फैसला नहीं आ जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed