फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rss leaders have given a clean chit by police

संघ नेताओं को पुलिस ने दी क्लीन चिट

Sun, 29 Jun 2014 03:42 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
rss leaders have given a clean chit by police

मध्य प्रदेश पुलिस ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले में संघ नेताओं सुदर्शन और सुरेश सोनी को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में इन दोनों नेताओं का नाम नहीं है।

विज्ञापन


इस मामले में कांग्रेस द्वारा खुद का नाम घसीटे जाने पर सोनी ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। पूर्व भाजपा नेता गोविंदाचार्य के बयान ने प्रदेश के सियासी हलकों सनसनी ही फैला दी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संघ नेताओं के नामों के जरिए मामले से ध्यान बंटाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी की हार्ड डिस्क से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसमें संघ नेताओं का नाम आता हो। बयान में कहा गया है कि सुदर्शन का निधन अक्तूबर में हो गया था और नापतौल अधिकारी की परीक्षा नवंबर में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की क्लीन चिट हाईकोर्ट की अवमानना

rss leaders have given a clean chit by police

हालांकि  पुलिस ने यह नहीं बताया कि नापतौल अधिकारी के जिस पद पर मिहिर कुमार के नाम की सिफारिश की गई थी, उसके आवेदन का विज्ञापन सुदर्शन की मृत्यु से पहले जारी हुआ था।

पुलिस के इस बयान से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि उसने संघ नेताओं के बचाव में बयान जारी क्यों किया, जबकि वह सरकार में नहीं हैं। कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया का कहना है कि पुलिस की क्लीन चिट हाईकोर्ट की अवमानना है क्योंकि जब तक अदालत का फैसला नहीं आता, पुलिस क्लीन चिट नहीं दे सकती।

म.प्र. लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) की 2008 में हुई बहुत सारी भर्तियां सवालों के घेरे में हैं। एसटीएफ ने एमपीपीएससी की 2008 की परीक्षा को जांच के दायरे में ले लिया है। उधर आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने आरोप लगाए हैं कि 2006 में एमपीपीएससी के अध्यक्ष प्रदीप जोशी की नियुक्ति आरएसएस के प्रमुख प्रचारक की सिफारिश पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed