{"_id":"648606975b7b6a49bb0f7007","slug":"route-diverted-from-6-am-to-8-pm-for-defense-minister-and-cm-tour-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: रक्षामंत्री और सीएम दौरे को लेकर सुबह 6 से रात 8 बजे तक मार्ग डायवर्ट, जानिए कहां से मिलेगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: रक्षामंत्री और सीएम दौरे को लेकर सुबह 6 से रात 8 बजे तक मार्ग डायवर्ट, जानिए कहां से मिलेगा रास्ता
Sun, 11 Jun 2023 11:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:09 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम चौहान के 13 जून को राजगढ़ दौरे को लेकर राजगढ़ से ब्यावरा आने व जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के लिए पूर्णताः प्रतिबंधित किया गया है। जानिए किस तरह से डाइवर्ट किया गया मार्ग।
विज्ञापन
तैयार किया गया रूट
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजगढ़ जिले में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ जिले के मोहनपुरा डैम पर आयोजित होने वाले किसान कल्याण महाकुंभ व अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उक्त दौरे में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 13 जून को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक निम्न डाइवर्ट रोड निर्धारित किए गए हैं। इनमें ब्यावरा की ओर से जयपुर, राजस्थान जाने वाले भारी वाहन ब्यावरा से पचोर, खुजनेर और ज़ीरापुर मार्ग से होते हुए राजथान जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं राजस्थान की ओर से ब्यावरा जाने वाले भारी वाहन ज़ीरापुर और खुजनेर से होते हुए पचोर मार्ग से जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजस्थान से भोजपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन राजगढ़ में खिलचीपुर नाके से होते हुए पचोर मार्ग से जाएंगे और सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का ख़िलचीपुर से राजगढ़ होते हुए ब्यावरा जाने और ब्यावरा से राजगढ़ होते हुए खिलचीपुर जाने के लिए मार्ग पूर्णताः प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
