फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   road accident in jharkhand, 13 killed

झारखंड में सुबह सुबह दर्दनाक हादसा 13 की मौत

Fri, 14 Aug 2015 05:48 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
road accident in jharkhand, 13 killed

झारखंड के सरायकेला से बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है, जहां सुबह सुबह हुए हादसे में कांवड़ियों से भरी एक वैन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 13 कांवड़ियों की मौत हो गई। ये कांवड़िये बिहार के सीवान से जल चढ़ाने के लिए झारखंड के बाबाधाम गए थे, जहां से पुरी दर्शन के लिए भी चले गए। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे पर झारखंड के सीएम ने गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर 10 से 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हर साल काफी संख्या में कांवड़िये बिहार के सीवान से झारखंड के बाबाधाम के लिए जाते हैं। इन्हीं में से कुछ कांवड़िये जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटते समय हुआ हादसा

road accident in jharkhand, 13 killed
बताया जा रहा है जगन्नाथ पुरी के दर्शन कर ये कांवड़िये गुरुवार को ही सीवान के लिए वापस चल दिए थे। झारखंड के सरायकेला पहुंचने पर सुबह सुबह पिकअप का ड्राइवर अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सवार 13 कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में 7 पुरुष और 6 महिलाएं बताए जा रहे हैं।

वहीं घायल कांवड़ियों को पुलिस ने जैसे तैसे दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद पीड़ितों के घर पर कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

हादसे में मरने वालों के नाम

road accident in jharkhand, 13 killed

हादसे में मरने वालों में गारन देवी, जयशंकर प्रसाद, आशा देवी, दीपू कुमार, कुसुम देवी, अनु कुमार, प्रीती कुमारी, आशीष कुमार, विकास कुमार, अशोक सोनी और अनिल सोनी।

घायलों के नाम
राहुल, नंदनी कुमारी, अमरजीत, कुंती देवी, राजू माझी, दन्तेश्वरी देवी, सब्बू प्रसाद, मुकेश कुमार, मोनू जैस्वाल, अन्नू, प्रीती, आशीष, अशोक, विनोद और परमहंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed