{"_id":"640881c4ab8fc49daf0d2328","slug":"road-accident-a-young-man-coming-home-on-holi-in-damoh-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दमोह में होली पर घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दमोह-जबलपुर मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दमोह में होली पर घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, दमोह-जबलपुर मार्ग पर हुआ हादसा
Wed, 08 Mar 2023 06:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि युवक होली के अवसर पर घर आ रहा था। ऐसे में दमोह-जबलपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में होली पर्व पर अपने घर आ रहे बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर सिंग्रामपुर चौकी अंतर्गत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें, कमलेश राय पिता देवचरण राय 40 साल जबलपुर से अपने गांव पिपरिया सिंगौरगढ़ होली पर्व पर आ रहा था। फलको नाला के पास युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमलेश राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आरएस रिछारिया मौके पर पहुंचे और शव को जबेरा अस्पताल भिजवाया। युवक जबलपुर में काम करता था और होली पर छुट्टी होने से त्योहार मनाने घर आ रहा था।
विज्ञापन
