RGPV Examinations: आरजीपीवी की परीक्षाएं अब ऑफलाइन नहीं, ऑनलाइन होंगी, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने RGPV Examinations को ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन लेने के निर्देश दिए हैं। स्टूडेंट्स ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध कर रहे थे और परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवराज सिंह चौहान ने कू ऐप पर लिखा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं (RGPV Examinations) को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और सफलता प्राप्त करें, मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन विज्ञापन
#RGPV #MadhyaPradesh #OnlineExam
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 6 Dec 2021
स्टूडेंट्स कर रहे थे ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध
कुछ समय पहले तय हुआ था कि RGPV Examinations ऑफलाइन होंगी। इसका राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र विरोध कर रहे थे। स्टूडेंट्स ने कुलपति के ऑफिस का घेराव भी किया था। छात्रों की मांग थी कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही ली जाए। उनका कहना था कि जब पढ़ाई ऑफलाइन हो रही है, तो परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों ली जा रही है। इसके बाद सीएम ने निर्देश जारी किए हैं।
