फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Husband accused of killing wife for dowry

Rewa News: पति पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, शव अस्पताल के बाहर छोड़कर हुआ फरार

Sun, 06 Apr 2025 06:46 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि सीतल को शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत के जरिए सुलह की कोशिश की गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

विज्ञापन
Rewa News: Husband accused of killing wife for dowry
11 माह पहले हुई थी शीतल की आकाश से शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नईगढ़ी थाना क्षेत्र के हटवा गांव में 11 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी शीतल दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी आकाश दुबे के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शीतल को शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शीतल के मायके वालों के अनुसार, पति आकाश दुबे अक्सर मारपीट करता था और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उस पर दबाव बनाते रहते थे। कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत के जरिए सुलह की कोशिश की गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में अद्भुत नज़ारा, एक साथ दिखे बाघ और हाथी
विज्ञापन

शनिवार को अचानक शीतल के भाई को आकाश के पिता का फोन आया, जिसमें कहा गया कि तुम्हारी बहन बेहोश हो गई है, उसे मऊगंज अस्पताल ले जा रहे हैं। जब भाई अस्पताल पहुंचा, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। शीतल का शव अस्पताल के बाहर एक कोने में लावारिस हालत में पड़ा था, जबकि पति और ससुराल के सभी सदस्य मौके से फरार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जिसे पुलिस ने मारा वो बदमाश जिंदा मिला, सीबीआई के डर से ASP 'लापता', 16 साल पुराना मामला क्या?

 

हत्या की आशंका
शीतल के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों की हत्या की आशंका और भी गहरा गई है। भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पति आकाश दुबे और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed