{"_id":"6855671325f98cb57e09dcc3","slug":"thick-layers-of-dust-expired-cement-and-corruption-in-pcc-road-worth-rs-2495-lakhs-rewa-news-c-1-1-noi1337-3081111-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: 25 लाख की पीसीसी सड़क में डस्ट, एक्सपायरी सीमेंट और भ्रष्टाचार की मोटी परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: 25 लाख की पीसीसी सड़क में डस्ट, एक्सपायरी सीमेंट और भ्रष्टाचार की मोटी परतें
Fri, 20 Jun 2025 08:44 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:44 PM IST
सार
मऊगंज जिले के नकटा गांव में 24.95 लाख की लागत से बन रही सड़क में घटिया सामग्री इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार किया गया। सरपंच खुद ठेकेदार बनकर निर्माण करवा रहा है। शिकायतों और जांच के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
photo
विस्तार
मऊगंज जिले की जनपद पंचायत नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत मौरिया के नकटा गांव में करोड़ों की योजनाओं के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार का एक शर्मनाक उदाहरण सामने आया है। यहां श्यामचरण के घर से हीराचंद गुप्ता के घर तक बनाई जा रही पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। लगभग 24 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बन रही इस सड़क में डस्ट, हैंड ब्रोकन गिट्टी और एक्सपायरी सीमेंट का इस्तेमाल कर गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नौकरी की तलाश में दुबई गया युवक लापता, अब मौत की खबर, सिंधिया और पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
सबसे बड़ी बात यह है कि इस निर्माण कार्य का ठेका किसी बाहरी एजेंसी को नहीं बल्कि सीधे ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से कराया जा रहा है, जो स्वयं ठेकेदार बनकर मनमानी पर उतारू है। निर्माणाधीन सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है, दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। यह सड़क राज्य वित्त आयोग और मूलभूत योजना के तहत बनाई जा रही है, लेकिन उसका स्तर ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नशे के सौदागरों पर शिकंजा, चार थानों ने पकड़ा लाखों का गांजा, भैरूंदा में धराई महिला तस्कर
शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जनपद और कलेक्टर कार्यालय तक की है। प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित की गई, जिसमें सब इंजीनियर विजय मिश्रा ने भी खामियों को स्वीकार करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के विरोध पर सरपंच ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा – “हम गांव के प्रधान हैं, जो सही लगेगा वही करेंगे।” सरपंच से बात करने की कोशिश भी की गई, पर बात नहीं हो सकी।
