फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   decomposed body of a half-naked woman was found in the bushes in the forest

Mauganj News: जंगल में झाड़ियों के बीच मिली अर्धनग्न युवती की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी

Wed, 03 Dec 2025 05:17 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 05:17 PM IST
सार

गढ़वा ग्राम पंचायत के महादेवन जंगल में अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव लगभग 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट मिलान कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
decomposed body of a half-naked woman was found in the bushes in the forest
युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गढ़वा ग्राम पंचायत के आदसराई स्थित महादेवन जंगल इलाके में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न हालत में सड़ा-गला शव बरामद हुआ। यह इलाका पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे स्थान पर लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर ग्रामीणों को आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध महसूस हुई। बदबू बढ़ने पर लोगों ने आसपास खोजबीन की तो झाड़ियों के बीच एक महिला का क्षत-विक्षित शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। लौर थाना पुलिस और एसडीओपी सची पाठक मौके पर पहुंचीं और स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हवलदार की धौंस: खाकी के गुरूर में शख्स को घर से उठा लाया, पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप; दमोह SP दफ्तर पहुंचा केस
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव लगभग 10 दिन पुराना है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लाश अर्धनग्न हालत में मिली है, जिससे हत्या कर शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका मजबूत हो रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

महादेवन क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां कई सुनसान स्थान भी हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि घटना कहीं और की हो सकती है और आरोपी पहचान छुपाने के उद्देश्य से लाश यहां डाल गए हों। पुलिस आसपास के थानों में पिछले दिनों दर्ज गुमशुदगी मामलों का मिलान कर रही है, ताकि मृतका की पहचान हो सके। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण पहचान की प्रक्रिया और कठिन हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed