फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa Road Accident News: Cement-Laden Truck Overturns on Auto, 9 Dead in Sohagi Hills Accident

MP Road Accident: रीवा में दर्दनाक हादसा, ऑटो पर पलटा ट्रक, सात की मौत; कई घायल

Thu, 05 Jun 2025 03:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Jun 2025 03:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक भीषण हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ के पास एक ऑटो पर सीमेंट की शीट से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Rewa Road Accident News: Cement-Laden Truck Overturns on Auto, 9 Dead in Sohagi Hills Accident
रीवा में हादसे में सड़क पर नलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हुआ। गुरुवार को रीवा जिले में सोहागी पहाड़ के पास एक ऑटो पर सीमेंट की शीट से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इससे पहले बुधवार को झाबुआ में ट्रॉला एक वैन पर पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे। रीवा में मौत की घाटी कही जाने वाली सोहागी घाटी में  गुरुवार दोपहर सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 पर ऑटो पर सीमेंट की शीटों से लदा ट्रक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो सवार सभी लोग मऊगंज की नई गढ़ी के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



ये भी पढ़ें: शादी-हनीमून, हत्या, किस हाल में राजा की 'रानी', यह सवाल अनसुलझे; क्यों जुड़ा बांग्लादेश का नाम?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार दस लोग गंगा दशमी पर प्रयागराज में गंगा स्नान कर लौट रहे थे। ट्रक भी प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा था। यूपी और एमपी की बॉर्डर पर सोहागी घाटी से गुजरते वक्त ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक किया। इसी दौरान वह बेकाबू होकर ऑटो पर पलट गया। एएसपी विवेक लाल के अनुसार हादसे के कारण सोहागी घाटी से टोल प्लॉजा तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया। एएसपी लाल ने बताया कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और हादसे की असल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

इनकी हुई मौत
हादसे में रामजी जायसवाल उम्र 38 निवासी भमरा जिला मऊगंज, पिंकी जायसवाल 35 वर्ष, अंबिका जायसवाल 8 वर्ष, हीरालाल जायसवाल 65 वर्ष, मानवी जायसवाल 7 वर्ष निवासी बहेरी देवतालाब, अरविंद जायसवाल 6 वर्ष निवासी बहेरी, सौरभ जायसवाल 12 वर्ष निवासी उमरी की मौत हुई है।

ये हैं घायल
वहीं, रविता जायसवाल, निवासी बहेरी, अदिति जायसवाल उम्र 5 वर्ष, प्रियांशु जायसवाल उम्र 10 वर्ष तीना निवासी भमरा घायल हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed