फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa News: A woman who had gone for a bank interview was taken hostage, taped on her mouth, beaten badly

Rewa News: बैंक का इंटरव्यू देने गई महिला को बनाया बंधक, मुंह पर टेप चिपकाया, जमकर पीटा

Tue, 13 Feb 2024 03:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Feb 2024 03:44 PM IST
सार

Rewa Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बैंक का इंटरव्यू देने गई एक महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया। उसके मुंह पर टेप लगाकर पीटा। उसे छुड़ाने गए ड्राइवर को भी पीटा और कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Rewa News: A woman who had gone for a bank interview was taken hostage, taped on her mouth, beaten badly
रीवा में अपराध का शिकार महिला आपबीती सुनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा अब अपराधों का गढ़ बन चुका है। हाइटेक हो चुके बदमाशों ने लोगों को लूटने का नया तरीका इजाद कर लिया है। रीवा में सोमवार को बैंक में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई महिला को वहां मौजूद लोगों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर पहले तो महिला के साथ मारपीट की। उससे जरूरी डिटेल्स ले लिए। इसके बाद उसके मुंह पर टेप लगा दिया और हाथ-पैर भी बांध दिए। बाद में महिला के पास पहुंचे ड्राइवर को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया। उसे भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने महिला का मोबाइल छीना। गले से सोने की चेन खींची। उसकी कार लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इंटरव्यू के लिए महिला को बुलाया, फिर बनाया बंधक 
वारदात का शिकार महिला विंध्या श्रीवास्तव बिछिया थाना क्षेत्र की निवासी है। उन्होंने बैंक में असिस्टेंट बैक मैनेजर पद के लिए आवेदन किया था। सोमवार को विंध्या श्रीवास्तव को बंधन बैंक के नाम से एक कॉल आया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरा में कृष्णा बिल्डिंग के ऊपरी माले पर स्थित ऑफिस में आकर इंटरव्यू देने के लिए कहा गया। महिला सोमवार को अपनी कार में ड्राइवर के साथ इंटरव्यू देने कृष्णा बिल्डिंग पहुंची। ड्राइवर तब प्रतीक्षालय में बैठा था।
विज्ञापन


बंधक बनाकर पीटा और मुंह में लपेट दिया टेप
महिला जैसे ही बिल्डिंग में स्थित ऑफिस में प्रवेश हुई तो वहां साधारण ड्रेस में कुछ लोग उपस्थित थे। कुछ अन्य आवेदक भी इंटरव्यू के लिए बैठे थे। महिला के पहुंचते ही लोगों पर उसे शक हो गया। महिला ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला के मुताबिक सात से आठ बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बनाया। उसके मुंह पर टेप लपेट दिया। बाद में जमकर मारपीट कर दी। हाथ-पैर भी बांध दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की चेन और महंगी कार लेकर फरार
बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर उसके गले से सोने चेन उतारी। मोबाइल पासवर्ड समेत गूगल पे, बैंक अकाउंट का पासवर्ड भी ले लिया। मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे ड्राइवर के साथ भी बदमाशों ने जमकर मारपीट की। कार की चाबी भी छीन ली। बाद में बदमाश महिला की कार लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद खुद से बंधन मुक्त हुई महिला और ड्राइवर सिविल लाइन थाने पहुंचे। घटना से पुलिस को अवगत कराया। मारपीट में महिला को मामूली चोटें आई है जबकि ड्राइवर को गम्भीर चोटें आई हैं।


बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी
एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि महिला को बैंक का इंटरव्यू देने बुलाया गया था। वहां मौजूद बदमाशों ने महिला और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा। डेबिट कार्ड सहित मोबाइल और कार लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed