फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Rewa: Leopard cub became victim of hit and run, crushed by vehicle driver, died on the spot

Rewa: हिट एंड रन का शिकार हुआ तेंदुए का शावक, वाहन चालक ने रौंदा, मौके पर मौत

Fri, 09 Feb 2024 03:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 03:42 PM IST
सार

रीवा से गुजर रहे हाइवे में एक तेंदुए के शावक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। आशंका है कि अज्ञात वाहन शावक को रौंदते हुए मौके से वाहन समेत फरार हो गया है। सीसीटीवी के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Rewa: Leopard cub became victim of hit and run, crushed by vehicle driver, died on the spot
रीवा में सड़क हादसे का शिकार हुआ तेंदुआ शावक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले के सिरमौर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिरमौर बरदहा घाटी में तेंदुए का एक शावक सड़क हादसे का शिकार हो गया। सुचना मिलते ही मौके पर सिरमौर वन परिक्षेत्र की टीम पहुंची और मौके से साक्ष्य एकत्रित कर शावक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका दाह संस्कार किया गया। वन विभाग के अधिकारी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वहां से गुजरने वाले उस वाहन की तलाश में जुटी हुई है, जिसके वाहन की टक्कर के शावक की मौत हुई है।
विज्ञापन


दरअसल गुरुवार को वन परिक्षेत्र के आधिकारी शुभम दुबे ने अपने सीनियर अधिकारियों को फोन के माध्यम से सूचित किया था कि सिरमौर वन परिक्षेत्र अंतर्गत डभौरा घाटी में स्थित हाइवे में एक तेंदुए के शावक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। आशंका है कि अज्ञात वाहन शावक को रौंदते हुए मौके से वाहन समेत फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन संरक्षक रीवा वृत्त राजेश राय, उपवनमंडल अधिकारी पूजा नागले तत्काल मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शूरू की।
विज्ञापन


घटना की जांच में जुटे वन अधिकारी 
मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने तत्काल मुकुंदपुर से पशु चिकित्सकों की टीम को घटना स्थल पर बुलाया। इसके बाद पशु चिकित्सिकों ने वन अधिकारियों के साथ मिलकर घटना स्थल की जांच की। इसके बाद तेंदुए के शावक के शव का परीक्षण कर  पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें पाया गया कि तेंदुए की मृत्यु मल्टीपल हड्डियों के टूटने एवं आंतरिक रक्तस्त्राव के कारण हुई है। पोस्ट मॉर्टम उपरांत तेंदुए के शावक के शव का वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा रहा अज्ञात वाहन का पता 
जांच उपरांत वन विभाग की टीम ने पाया कि "हिट एंड रन" रोड एक्सीडेंट में शावक की मौत हुई है। शावक की मौत के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। वन विभाग की टीम के द्वारा हाईवे स्थित टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को देखा जा रहा है। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed