फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News 12th state topper Khushi Singh committed suicide dreamed of becoming teacher was resident of Rewa

MP News: 12वीं की स्टेट टॉपर खुशी सिंह ने की आत्महत्या, टीचर बनने का था सपना, रीवा की थी निवासी

Mon, 19 Aug 2024 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 08:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षा 12वीं क्लास में टॉप करने वाली खुशी सिंह परिहार ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुशी रीवा जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है, खुशी टीचर बनना चाहती थी।

विज्ञापन
MP News 12th state topper Khushi Singh committed suicide dreamed of becoming teacher was resident of Rewa
खुशी सिंह परिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के त्योंथर स्थित सोहागी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। साल 2020 में 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा खुशी सिंह ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार सहित क्षेत्र में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि चुनरी गांव निवासी खुशी सिंह (22) ने घर में आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे कमरे पर थे। जब वह अपनी बेटी के कमरे में गए तो बेटी को मृत हालत में देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं हासिल किए इतने अंक
खुशी सिंह जिले की होनहार छात्रा थी। साल 2020 में आए 12वीं के परीक्षा परिणाम में खुशी ने प्रथम स्थान अर्जित करते हुए आर्ट विषय में 500/486 अंक प्राप्त कर जिले के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया था। छात्रा ने रविवार रात घर के अंदर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। घटना से परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

टीचर बनने का था सपना
खुशी रीवा के त्योंथर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। उसने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। इसके बाद समाज सेवियों के साथ ही जिला प्रशासन ने छात्रा को सम्मानित भी किया था। छात्रा खुशी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह टीचर बनना चाहती है। सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया, चुनरी गांव निवासी खुशी द्वारा आत्महत्या करने की सुचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed