फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP LS Election: BSP supremo Mayawati roared in Rewa, said- Congress-BJP is the party of Dhanna Seths.

MP LS Election: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रीवा में भरी हुंकार, बोलीं- कांग्रेस-भाजपा धन्नासेठों की पार्टी

Fri, 19 Apr 2024 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 09:57 PM IST
सार

मायावाती ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने अपना सबसे ज्यादा समय देश हित के बजाय देश के धन्नासेठों और पूंजीपतियों को मालामाल बनाने में लगाया। 

विज्ञापन
MP LS Election: BSP supremo Mayawati roared in Rewa, said- Congress-BJP is the party of Dhanna Seths.
रीवा में मायावती ने चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को रीवा में कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों को धन्ना सेठों व पूंजीपतियों की पार्टी करार दिया।
विज्ञापन


रीवा के एसएएफ मैदान में बसपा प्रत्याशी अभिषेक पटेल के समर्थन में आयोजित सभा में मायावाती ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने अपना सबसे ज्यादा समय देश हित के बजाय देश के धन्नासेठों और पूंजीपतियों को मालामाल बनाने में लगाया। यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने जनता से अभिषेक पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आप सभी को पता है कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य किसी भी विरोधी पार्टी के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले ही यहां रहने वाले गरीबों, मजदूरों, दलित, मुस्लिम और आदिवासियों के साथ मिलकर हमारी पार्टी चुनाव लड़ रही है। सभा स्थल पर मौजूद भीड़ और उनके जोश को देखकर मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी पार्टी का बेहतर रिजल्ट लेकर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कथनी और करनी में बडा अंतर
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा और इनके सहयोगी दल ज्यादातर जातिवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण नीतियों एवं कार्यप्रणाली वाले हैं। इनकी  कथनी और करनी में भी बडा अंतर होने की वजह से ऐसा लगता है कि इस बार भाजपा भी केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस आने वाली नहीं है।

ईवीएम को लेकर कही ये बात 
मायावती ने कहा कि इस बार का यह लोकसभा चुनाव अगर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से होता है और आम चर्चा के मुताबिक अगर वोटिंग मशीनों पर गड़बड़ी आदि नहीं की जाती है तो भाजपा फिर सत्ता में नहीं आएगी। इसके अलावा इस चुनाव में इनकी पुरानी और नई नाटकबाजी जुमलेबाजी व गारंटी आदि भी काम में आने वाली नहीं है, क्योंकि अब देश की जनता काफी हद तक इस बात को समझ चुकी है कि इनकी पार्टी ने देश के विशेष कर गरीब, कमजोर तबकों, मध्यमवर्गीय व अन्य मेहनतकश लोगों को अच्छे दिन दिखाने के असंख्य प्रलोभन भरे वादे किए हैं तथा अनेक हवा हवाई और कागजी गारंटी भी दी है।

अधूरा पड़ा है आरक्षण कोटा 
बसपा प्रमुख ने कहा कि पूरे देश में दलित आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों की सरकारी नौकरियों में वर्षों से अधूरा पड़ा आरक्षण का कोटा भी अभी तक पूरा नही भरा गया है। विशेष कर एससी एसटी वर्गों के सरकारी कर्मचारियों का पदोन्नति में आरक्षण तो अब काफी हद तक प्रभावहीन बना दिया गया। इसके चलते इन वर्गों का शोषण और उत्पीड़न अब तक बंद नहीं हुआ।


धर्म और हिंदुत्व के आड़ में हो रहे जुल्म 
मायावती ने आरोप लगाया कि धर्म और हिंदुत्व की आड़ में जुल्म हो रहे हैं और जातिवाद चरम सीमा पर पहुंच चुका है। देश में गरीबी महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। देश में फैला भ्रष्टाचार भी कम नहीं हुआ। देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं यह चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed