फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Elderly bike rider injured after being hit by high-speed truck

Rewa News: सड़क हादसे में ट्रक के पाहिए के नीचे आया बुजुर्ग का हाथ, चालक फरार

Sat, 14 Jun 2025 11:38 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

मऊगंज जिले में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चलाकर नियंत्रित होकर गिर गया और पहिए के नीचे उसका हाथ आ गया। गंभीर हालत में उसे रीवा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Rewa News: Elderly bike rider injured after being hit by high-speed truck
मौके पर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज जिले मे शनिवार की सुबह मऊगंज के नेशनल हाईवे 135 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग सत्यपाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिश्रा बाइक से मऊगंज की ओर जा रहे थे। तभी सेलार नदी के पास रीवा से हनुमना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि मिश्रा दूर सड़क पर जा गिरे और उनका एक हाथ ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को तत्काल मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, जाने कब पहुंचेगा मानसून
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद ट्रक चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घटना की पुष्टि करते हुए प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed