फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Drunk friend became a murderer: killed by injection, secret revealed after 7 months"

Rewa News: सात महीने बाद अंधे हत्याकांड का खुलासा, दोस्ती के नाम पर मौत का इंजेक्शन, मामूली विवाद में ली जान

Sun, 27 Jul 2025 10:45 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 10:45 AM IST
सार

रीवा में दिसंबर 2024 की अंधी हत्या का सात महीने बाद खुलासा हुआ। मृतक रमेश की हत्या उसके दोस्त ने मामूली विवाद में शराब के नशे में इंजेक्शन का ओवरडोज देकर की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या और SC/ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
Drunk friend became a murderer: killed by injection, secret revealed after 7 months"
photo

विस्तार

रीवा जिले में दिसंबर 2024 में हुई एक अंधी हत्या का पुलिस ने सात महीने बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि मृतक के करीबी दोस्त ने की थी। वो भी सिर्फ मामूली गाली-गलौज के विवाद में। शराब के नशे में झगड़े के बाद दोस्त ने इंजेक्शन का जानलेवा ओवरडोज देकर साथी की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पूरा मामला थाना जनेह के सरूई गांव का है, जहां 9 दिसंबर 2024 को छोटकी कोल नामक महिला ने अपने पति रमेश आदिवासी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रमेश 8 दिसंबर की रात किसी अज्ञात शख्स के साथ घर से निकला था और अगली सुबह उसकी लाश मझियारी रेलवे स्टेशन के पास शराब की बोतल और बीड़ी के बंडल के साथ पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नशेड़ी और मरे हुए लोगों के नाम पर गाड़ी फाइनेंस करवाकर बेचते थे, गैंग पकड़ाई तो हुई करतूत उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना बताया गया, जिससे जांच की दिशा भ्रमित हो गई थी। परंतु थाना जनेह पुलिस ने मर्ग क्रमांक 29/24 धारा 194 बीएनएसएस के तहत गहराई से छानबीन जारी रखी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रमेश के साथ उस रात प्रकाश मौर्या और अखिलेश मौर्या नामक दो युवक मौजूद थे। पूछताछ में जब प्रकाश को हिरासत में लिया गया, तो उसने हत्या का सनसनीखेज राज उजागर कर दिया।

ये भी पढ़ें- गजब है भाई: महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है यह व्यक्ति, साल की आय तीन रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा

उसने बताया कि रमेश द्वारा गाली देने से नाराज़ होकर अखिलेश, जो पहले प्राइवेट अस्पताल में काम कर चुका था, ने रमेश को डायजेपाम (एनआरएक्स लोरी) का ओवरडोज इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 26 जुलाई 2025 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ धारा 105 बीएनएस एवं SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर एसडीओपी उदित मिश्रा ने कहा कि सात महीने की कठिन जांच के बाद हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed