{"_id":"67775c4ca518d7647709e709","slug":"bollywood-actor-raza-muraj-could-not-stop-himself-from-seeing-the-lush-mustard-fields-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: लहलहाते सरसों के खेत देख खुद को नहीं रोक पाए बॉलीवुड एक्टर रजा मुराज, वीडियो में कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: लहलहाते सरसों के खेत देख खुद को नहीं रोक पाए बॉलीवुड एक्टर रजा मुराज, वीडियो में कह दी ये बड़ी बात
Fri, 03 Jan 2025 09:11 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 03 Jan 2025 09:11 AM IST
सार
Rewa: सीधी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद प्रयागराज की ओर प्रस्थान करने पर एक्टर रजा मुराद को लहलहाते सरसों के खेत दिखे। उन्हें लहलहाते सरसों के खेत इतने भा गए कि वो खुद को नहीं रोक पाए और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजा मुराद को विन्ध्य के रीवा जिले के लहलहाते सरसों के खेत इतने भा गए कि वो खुद को नहीं रोक पाए और वीडियो बनाने पर मजबूर हो गए। इतना ही नहीं वो इन खेतों की जमकर तारीफ भी करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही रीवा के सोहागी में युवाओं के साथ चाय की चुस्की भी लेते नजर आए हैं। रजा मुराद रीवा से होकर प्रयागराज के लिए गुजर रहे थे, तभी वे कार से नीचे उतरे और यहां की खेतों की खूबसूरती निहार कर जमकर तारीफ की। रजा मुराद ने खुद खेत के साथ सेल्फी कैमरे से वीडियो बनाया और जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
प्रयागराज का कर रहे थे सफर
गुरुवार को मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद सीधी जिले से किसी कार्यक्रम में शरीक होने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कुंभ स्नान करने के लिए एमपी यूपी बॉर्डर से होकर गुजर रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सोहागी क्षेत्र से गुजरा तो सड़क किनारे उन्हें सरसों के खेत दिखाई दिए। ये नजारा देखकर वे खुद को नहीं रोक पाए, तत्काल उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और कार से नीचे उतरकर सरसों के खेतों की तरफ निहारते रहे।
विज्ञापन
अभिनेता देख उमड़ी युवाओं की भीड़
देखते ही देखते वहां पर युवाओं की भीड़ लग गयी, अभिनेता मुराद ने युवाओं के साथ में चाय की चुस्की भी ली। इसके बाद खुद का वीडियो बनाते हुए एमपी-यूपी सहित विंध्य की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। देखते ही देखते फिल्म अभिनेता रजा मुराद से मिलने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। युवाओं ने रजा मुराद के साथ खुद को मोबाइल कैमरे में कैद किया। इस दौरान अभिनेता रजा मुराद ने भी युवाओं के साथ चाय की चुस्की का आनंद उठाया। फिल्म अभिनेता रजा मुराद के द्वारा फेसबुक में लाइव की गई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
फैंस को दी नए वर्ष की दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड के एक्टर अपने लाइव वीडियो में जहां एक ओर विन्ध्य की तारीफ की तो वही दूसरी ओर विन्ध्य वासियों सहित अपने चाहने वालों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर कामना भी की है।
