{"_id":"6855401f2041dc17980e517a","slug":"a-young-woman-was-raped-several-times-on-the-pretext-of-marriage-rewa-news-c-1-1-noi1337-3080362-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी की तैयारी पर नागुपर से रीवा पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी की तैयारी पर नागुपर से रीवा पहुंची पीड़िता
Fri, 20 Jun 2025 09:50 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:50 PM IST
सार
नागपुर की युवती ने लालगांव निवासी अर्पित मिश्रा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शादी से इनकार व धमकियों के बाद पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई। डीआईजी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।
विज्ञापन
photo
विस्तार
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती ने एक युवती की जिंदगी में अंधेरा ला दिया। नागपुर की रहने वाली एक युवती ने लालगांव निवासी युवक अर्पित मिश्रा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मार्च 2023 में फेसबुक पर अर्पित से दोस्ती हुई थी। मई 2023 में जब वह पहली बार रीवा आई, तो अर्पित ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाता रहा। इसके बाद भी कई बार उसने संबंध बनाए, लेकिन 27 मई 2025 को शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग से तंग आकर बेटी की हत्या करने वाले दादा-पिता गिरफ्तार, गोली मारकर ली थी जान
विज्ञापन
युवती का कहना है कि जब उसे पता चला कि अर्पित अपने पिता दिनकर मिश्रा के साथ दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है, तो वह नागपुर से सीधे लालगांव पहुंच गई। यहां आरोप है कि अर्पित और उसके साथियों ने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर रीवा शहर में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-शादी के दूसरे दिन ही भागने की फिराक में थी दुल्हन, दो महिलाओं को लेने भी बुलाया, अब हुई FIR
पीड़िता ने विश्वविद्यालय थाना में अर्पित मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन एफआईआर के बाद भी उसे धमकियां मिल रही हैं। गुरुवार को पीड़िता ने डीआईजी कार्यालय में पहुंचकर इसकी शिकायत की और सुरक्षा की मांग की।एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा है कि मामले में दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फिलहाल आनंदपुर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रह रहा है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
