{"_id":"612c404f8ebc3e137c2774b4","slug":"rewa-youth-was-beaten-up-with-a-belt-kicked-two-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: रीवा में चोरी के आरोप में युवक की लात-घूंसे और बेल्ट से बेदम पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: रीवा में चोरी के आरोप में युवक की लात-घूंसे और बेल्ट से बेदम पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Aug 2021 07:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:49 AM IST
सार
घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की है। युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है, लेकिन लोग तमाशबीन बने हुए हैं। कोई आगे बढ़ कर युवक को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
रीवा में युवक की पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में मानवता को शर्मसार करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों से इंसानी क्रूरता की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इंदौर, उज्जैन, देवास और नीमच में धर्म के नाम पर अधर्म करने वालों की क्रूरता हाल ही में हम सबने देखा ही है। अब रीवा में चोरी के आरोप में एक युवक की बेदम पिटाई की गई है। पीड़ित युवक को एक साथ कई लोग लात घूंसे और बेल्ट से पीट रहे हैं और युवक जमीन पर लेटकर नहीं मारने की गुहार लगा रहा है, फिर लोग उसे पीटे जा रहे हैं और लोग मजमा लगाकर उसका वीडियो बना रहे हैं। कोई आगे बढ़ कर युवक को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की है। युवक के पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस तरह की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
विज्ञापन
यह घटना रीवा की है। क्या यही तालीबानी संस्कृति नहीं है?#तालिबानी https://t.co/v2G1GgaP7B
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 29, 2021
ये भी पढ़ें: धर्म के नाम पर अधर्म: मध्यप्रदेश, राजस्थान और अब यूपी में मानवता शर्मसार, पढ़िए ऐसी छह घटनाओं के बारे में
