फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Time keeper of PWD turns out to be the owner of crores of assets

रीवा: पीडब्ल्यूडी का टाइम कीपर निकला करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Mon, 24 Jan 2022 03:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 03:17 PM IST
सार

रीवा जिले में पीडब्ल्यूडी के टाइम कीपर के पास छापामार कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई के दौरान 9 रजिस्ट्री, 4 गाड़ियां और 4 आलीशान बंगलों का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Rewa: Time keeper of PWD turns out to be the owner of crores of assets
कार्रवाई करती ईओडब्ल्यू की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में EOW ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के टाइम कीपर के घर छापामार कार्रवाई की, जिसमें उसके पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मामला जिले के मऊगंज तहसील क्षेत्र के माडा गांव है। ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार को पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के घर पर छापे की कार्रवाई की।  EOW को पन्नालाल की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आर्थिक अपराध ब्यूरो की 25 सदस्यीय टीम ने सुबह 4 बजे छापामारा। EOW को 9 से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री, 4 वाहन और आलीशान मकानों की जानकारी मिली है। ये रजिस्ट्री पति, बेटे, बहू और कुछ अन्य लोगों के नाम पर हैं। इसके अलावा 1 बोलेरो, 3 मोटर साइकिल और डेढ़ एकड़ से अधिक एरिया में बना हुआ आलीशान मकान का खुलासा हुआ है। वहीं अभी कई और संपत्ति के खुलासे होने की बात भी कही जा रही है। EOW फिलहाल दस्तावेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed