फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: The woman reached the police station with an ax, told the policemen, accused of not taking action

रीवा: महिला कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गई थाने, पुलिसकर्मियों को सुनाई खरी-खोटी, कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Mon, 02 May 2022 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 06:41 PM IST
सार

रीवा के महिला थाना व सिविल लाइन थाने में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गई थी। उसने पुलिसवालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। देर रात महिला थाने के बाहर बैठकर पुलिसवालों को गालियां भी दी। दरअसल महिला का आरोप था कि उसकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
 

विज्ञापन
Rewa: The woman reached the police station with an ax, told the policemen, accused of not taking action
महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इससे मारपीट करने वालों ने फिर मारपीट की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा के दो थानों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस पर रिश्वत लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। महिला ने पुलिसवालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। देर रात महिला थाने के बाहर बैठकर पुलिसवालों को गालियां भी दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला का नाम कृष्णा गौतम सिविल लाइन थाना अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी बताया गया है। मोहल्ले के लोगों ने किसी बात पर उसके साथ मारपीट की थी। महिला शिकायत करने थाने पहुंची ओर रिपोर्ट भी लिखवा दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इससे मारपीट करने वालों ने फिर मारपीट की है। इसी से नाराज होकर वह कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


पहले तो वह महिला थाने गई और पुलिसकर्मियों को भला-बुरा कहने लगी। इसके बाद वो सिविल लाइन थाने में भी गई। घंटों हंगामा किया। उनसे पुलिस पर रिश्वत लेकर कार्रवाई नहीं करने के आरोप भी लगाए। बाद में महिला को शांत कराते हुए पुलिसकर्मियों ने फरियाद का निराकरण का आश्वासन दिया। उपनिरीक्षक रानू वर्मा एवं सूबेदार अंजली गुप्ता महिला आरक्षक के साथ फरियादी को लेकर उसके घर के पास पहुंती और महिला को समझाइश दी गई। पुलिस ने जांच कर महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed