फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: The daughter of laborer father passed the gate exam, congratulated CM Chouhan, said- the responsibility of the government for further studies

रीवा: मजदूर पिता की बेटी ने पास किया गेट एक्जाम, सीएम चौहान ने दी बधाई, कहा- आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार की

Thu, 24 Mar 2022 07:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 07:37 PM IST
सार

रीवा जिले के लौर गांव की रहने वाली रामकली ने गेट एक्जाम पास कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रामकली को बधाई दी और आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन
Rewa: The daughter of laborer father passed the gate exam, congratulated CM Chouhan, said- the responsibility of the government for further studies
रीवा जिले की रामकली ने निकाला गेट एक्जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौसलों में जान हो तो मुश्किलें घुटने टेक देती हैं। ये साबित किया है रीवा के एक छोटे से गांव लौर की रहने वाली रामकली ने। मजदूर माता-पिता की बेटी रामकली ने सबसे मुश्किल एक्जाम गेट में बड़ी सफलता हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। रामकली की इस उपलब्धि पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फोन कर उन्हें बधाई दी और आगे की पढ़ाई का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली।  
विज्ञापन


रामकली कुशवाहा रीवा जिले के मनगवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत लौर गांव की रहने वाली हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में होनहार छात्रा रही। माता-पिता मजदूरी कर के परिवार चलाते हैं लेकिन उन्होंने बेटी की पढ़ाई नहीं रोकी। अपने माता-पिता के संघर्ष को देखकर रामकली ने भी हर मुश्किल घड़ी में हौसले से काम किया और दिन-रात मेहनत कर गेट जैसे एक्जाम को पास कर माता-पिता का नाम रोशन किया। 17 मार्च को आए गेट के रिजल्ट में रामकली ने सिविल इंजीनियरिंग में 3290 ऑल इंडिया रैंक और एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग में 435वीं रैंक अर्जित की। रामकली की रिजल्ट आते ही पूरे लौर गांव में खुशियों का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर बधाइयां देने पहुंचे। 
विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई फोन पर किया संवाद
प्रदेश की बेटी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर बात की और उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। सीएम ने ट्वीट कर लिखा रीवा के श्रमिक पिता की होनहार बेटी रामकली कुशवाहा ने गेट-2022 में सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ विंध्य को भी गौरवान्वित किया है। आज बेटी से फोन पर संवाद कर इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी। ऐसी बेटियां ही नया इतिहास रचती हैं। वहीं सीएम चौहान ने कहा कि बेटी रामकली तुम आगे बढ़ो, तुम्हारी राह में आने वाली बाधाओं को तुम्हारा मामा दूर करेगा, ऐसे ही लक्षित होकर अपने सपनों को साकार करने के लिए कार्य करो, तुम्हारे खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ हैं। वहीं, रामकली ने सीएम चौहान से बात कर कहा कि बीटेक कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एमटेक और फिर पीएचडी करने की इच्छा जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed