फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa Road Accident Youth dies due to tractor collision near Jhalwa village

Rewa Road Accident: झलवा गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आरोप- एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंचा

Fri, 14 Apr 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 06:50 PM IST
सार

Rewa Road Accident: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के जवा थाना एरिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, मृतक युवक के मां ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी एंबुलेंस चालक समय से नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Rewa Road Accident Youth dies due to tractor collision near Jhalwa village
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में जवा थाना एरिया के तहत आने वाले झलवा गांव में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में रहीस कोल पिता कृष्ण गोपाल कोल निवासी झलवा थाना जवा अपने भाई के पास प्रयागराज (यूपी) जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के जोरदार टक्कर से युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल ग्रामीणों के द्वारा एम्बुलेंस 108 को फोन किया गया। लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


तब घायल युवक को 100 डायल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा लाया गया, तब तक बहुत देरी हो चुकी थी और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर चालक सहित ट्रैक्टर को पकड़कर जवा थाने में खड़ा करवाया।
विज्ञापन


वहीं, जवा पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जवा भेज दिया। यहां पर मृतक युवक के मां ने आरोप लगाया है कि समय से एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर बेटे की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed