{"_id":"62a0c6e9e22a01202c178da4","slug":"rewa-revenue-inspector-was-demanding-a-bribe-of-four-thousand-rupees-for-land-demarcation-arrested-for-taking-three-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: जमीन सीमांकन के लिए चार हजार रुपये घूस मांग रहा था रेवेन्यू इंस्पेक्टर, तीन हजार लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: जमीन सीमांकन के लिए चार हजार रुपये घूस मांग रहा था रेवेन्यू इंस्पेक्टर, तीन हजार लेते गिरफ्तार
Wed, 08 Jun 2022 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:27 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। जमीन सीमांकन करने के लिए चार हजार रुपये मांग रहा था। एक हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा जिले में एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। जमीन सीमांकन करने के लिए चार हजार रुपये मांग रहा था। एक हजार रुपये पहले ले चुका था।
जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले की नईगढ़ी तहसील का है। फरियादी प्रकाश पिता राम यश द्विवेदी ने लोकायुक्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्राम पंचायत जिलहडी के ग्राम दुवगंवा में जमीन सीमांकन करवाना था। जिसके लिए मैं राजस्व निरीक्षक मंडल नईगढ़ी पंकज पाल से मिला। उन्होंने इस काम के बदले चार हजार रुपये मांगे थे। सात जून को एक हजार रुपये दे भी दिए पर काम नहीं हो रहा था। तीन हजार रुपये और मांगे जा रहे थे।
रीवा लोकायुक्त ने शिकायत पड़ताल के पश्चात ट्रैप तैयार किया। टीम ने तीन हजार रुपये देने के लिए समय और जगह तय करवाई गई। फरियादी जब आरआई पंकज पाल को रुपये देने उनसे निवास पर पहुंचा तब टीम भी तैनात थी। जैसे ही आरोपी आरआई ने रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर हिरासत में ले लिया। बता दें कि नईगढ़ी में लगातार दो महीने के बीच चार लोकायुक्त की कार्रवाई की गई। इससे पहले भी तीन पटवारी घूसखोरी में रंगे हाथ ट्रैप हो चुके हैं।