फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Revenue inspector was demanding a bribe of four thousand rupees for land demarcation, arrested for taking three thousand

Rewa: जमीन सीमांकन के लिए चार हजार रुपये घूस मांग रहा था रेवेन्यू इंस्पेक्टर, तीन हजार लेते गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 09:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। जमीन सीमांकन करने के लिए चार हजार रुपये मांग रहा था। एक हजार रुपये पहले ले चुका था।
 

विज्ञापन
Rewa: Revenue inspector was demanding a bribe of four thousand rupees for land demarcation, arrested for taking three thousand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले में एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। जमीन सीमांकन करने के लिए चार हजार रुपये मांग रहा था। एक हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले की नईगढ़ी तहसील का है। फरियादी प्रकाश पिता राम यश द्विवेदी ने लोकायुक्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्राम पंचायत जिलहडी के ग्राम दुवगंवा में जमीन सीमांकन करवाना था। जिसके लिए मैं राजस्व निरीक्षक मंडल नईगढ़ी पंकज पाल से मिला। उन्होंने इस काम के बदले चार हजार रुपये मांगे थे। सात जून को एक हजार रुपये दे भी दिए पर काम नहीं हो रहा था। तीन हजार रुपये और मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन

 
रीवा लोकायुक्त ने शिकायत पड़ताल के पश्चात ट्रैप तैयार किया। टीम ने तीन हजार रुपये देने के लिए समय और जगह तय करवाई गई। फरियादी जब आरआई पंकज पाल को रुपये देने उनसे निवास पर पहुंचा तब टीम भी तैनात थी। जैसे ही आरोपी आरआई ने रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर हिरासत में ले लिया। बता दें कि नईगढ़ी में लगातार दो महीने के बीच चार लोकायुक्त की कार्रवाई की गई। इससे पहले भी तीन पटवारी घूसखोरी में रंगे हाथ ट्रैप हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed