फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Army jawan died in a road accident father was made a day earlier

Rewa News: आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, एक दिन पहले ही बना था पिता, पल भर में मातम में बदल गईं खुशियां

Mon, 21 Aug 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:08 AM IST
सार

Rewa Accident News: रीवा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गई। आर्मी जवान की पत्नी ने एक दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था, जिसके चलते वह छुट्टी लेकर अपने परिवार से मिलने आया था।

विज्ञापन
Rewa News: Army jawan died in a road accident father was made a day earlier
सैन्य सम्मान के साथ किया गया आर्मी जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में शनिवार की शाम सामान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की दुखद मौत हो गई। हादसे के एक दिन पहले शुक्रवार को ही जवान बेटे का पिता बना था। उसकी पत्नी ने संजय गांधी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। इसी दौरान आर्मी जवान अस्पताल से घर की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आर्मी जवान को गंभीर हालात में संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सड़क हादसे का शिकार हुआ आर्मी जवान रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित बदवार गांव का रहने वाला था। 30 वर्षीय आर्मी जवान सनी पटेल असम में कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड थे। पत्नी की डिलेवरी की खबर सुनकर वह छुट्टी लेकर रीवा अपने गांव बदवार आए हुए थे। परिवार में बेटे के जन्म के बाद खुशियों का माहौल था, लेकिन दुखद हादसे ने खुशियों के पल को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन


गाय को बचाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक आर्मी जवान सनी पटेल जैसे ही सामान थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड के समीप पहुंचे और सामने से जा रहे ट्रक के बाएं ओर से आगे निकलकर मुड़ने का प्रयास किया तो सामने अचानक गाय आ गई। जवान ने गाय को बचाते हुए बाइक निकालने की कोशिश की तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर ट्रक से टकरा गई और वह ट्रक के चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में सेना के जवान सनी पटेल बुरी तरह घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंचीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को गंभीर हालात में संजय गांधी अस्पताल ले जाकर कर भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान देर आर्मी जवान ने की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
रविवार को आर्मी जवान सनी पटेल का संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर को गृह ग्राम बदवार ले जाया गया। रविवार दोपहर प्रयागराज आर्मी के अन्य अफसर सड़क हादसे में जान गवाने वाले आर्मी जवान सनी पटेल के गांव बदवार पहुंचे, जहां सैन्य सम्मान के साथ आर्मी जवान को सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान गुढ़ तसीलदार तेजपति सिंह और गुढ़ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह उपाध्याय सहित अन्य अफसरों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद में सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर आर्मी जवान का अन्तिम संस्कार किया गया। आर्मी जवान की  पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed