{"_id":"640ec611358fcaf5410f7f03","slug":"rewa-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-field-of-kachur-village-relatives-expressed-fear-of-murder-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: कचूर गांव के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: कचूर गांव के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 13 Mar 2023 12:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचूर गांव में सोमवार सुबह गांव के गेहूं के खेत में एक युवक का शव देखा गया। गांव में खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचूर गांव का है। सोमवार सुबह गांव के गेहूं के खेत में एक युवक का शव देखा गया। गांव में खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। युवक की पहचान 32 वर्षीय पुष्पेंद्र पिता बैजनाथ मिश्रा निवासी कचूर थाना के रूप में की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर भेजा गया।