फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Baba arrested, the grandson of Vedanti Maharaj, accused of raping a minor, CM gave instructions to run a bulldozer

रीवा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वेदांती महाराज का नाती गिरफ्तार, सीएम ने दिए बुलडोजर चलाने के निर्देश 

Wed, 30 Mar 2022 07:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 30 Mar 2022 07:18 PM IST
सार

रीवा के राजनिवास में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीताराम महाराज खुद को पूर्व सांसद वेदांती महाराज का नाती बताता है।  
 

विज्ञापन
Rewa: Baba arrested, the grandson of Vedanti Maharaj, accused of raping a minor, CM gave instructions to run a bulldozer
सीताराम महाराज को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज का नाती सीताराम महाराज एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तार हुआ है। मामला 29 मार्च को दर्ज हुआ था और वह फरार चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और आईजी को सख्त नसीहत दी कि जो भी दोषी हो उसे छोड़ा न जाए। 
विज्ञापन


समदड़िया मॉल के शुभारंभ पर वेदांती महाराज की हनुमान कथा का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी के सिलसिले में समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज का पिछले कुछ समय से रीवा आना-जाना बढ़ गया था। सीताराम महाराज का एक चेला विनोद पांडेय सिविल लाइन स्थित गेस्ट हाउस राजनिवास में सतना से 16 साल की किशोरी को लेकर आया था। उस समय शराब पार्टी चल रही थी। लड़की पर शराब पीने के लिए दबाव बनाया गया। बाद में कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यह कमरा विनोद पांडेय के नाम बुक था, जिसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने विनोद पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब बाबा को भी पकड़ लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद बाबा की कथित अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा- बहन-बेटी की तरफ गलत नजर रखने वाले जमींदोज कर दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई एक घटना के बारे में मैंने आज पढ़ा है। वह घटना भी राजनिवास में हुई है। एक बात साफ सुन लें, बेटी के साथ किसी ने दुराचार किया तो किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। पूरी तरह से कुचल दिया जाएगा। जो गुंडे-बदमाश हैं, जिन्होंने ऐसी हरकत की है, मैं कहना चाहता हूं कि कहां है कलेक्टर और एसपी? कहां है आईजी? यह बुलडोजर कब काम आएंगे? करो इन्हें जमींदोज। पूरी तरह से तोड़ दो ऐसे गुंडों और बदमाशों को... जो बहन-बेटी की तरफ गलत नजर उठाकर देखते हैं। यह भाजपा की सरकार है। मैं किसी भी गुंडे को बरदाश्त नहीं करूंगा। बेटियों की तरफ गलत नजर रखने वाले जमींदोज कर दिए जाएंगे। बुलडोजर चलेंगे और पूरी तरह से उन्हें तोड़ दिया जाएगा। उन्हें मध्य प्रदेश की धरती पर चैन से नहीं रहने दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed