फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: A consignment of drugs being thrown in the Central Jail, the matter came to the fore from the viral video

रीवा: केन्द्रीय जेल में फेंककर पहुंचाई जा रही नशे की खेप, वायरल वीडियो से मामला आया सामने

Fri, 11 Feb 2022 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 07:30 PM IST
सार

रीवा के केन्द्रीय जेल में नशे की खेप फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क से नशे की सीसियां जेल के अंदर फेंककर कैदियों तक पहुंचाई जा रही हैं। वहीं मुलाकात करने वालों से प्रहरियों द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Rewa: A consignment of drugs being thrown in the Central Jail, the matter came to the fore from the viral video
वायरल वीडियो में जेल की दीवार के ऊपर से नशे की पुड़िया-सीसियां फेंकी जा रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा के केन्द्रीय जेल में नशे की खेप फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क से नशे की सीसियां जेल के अंदर फेंककर कैदियों तक पहुंचाई जा रही हैं। वहीं मुलाकात करने वालों से प्रहरियों द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेल में बाहरी सामग्री पहुंचने की पोल उस समय खुली जब एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में पीटीएस रोड़ से जेल की 20 फीट ऊंची दीवार के पार से सामग्री फेंकी जाते एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। वह बाइक से आता है और गाड़़ी को साइड में लगाकर थैले में से सामान निकालकर दीवार के पार फेंककर पहुंचाता है। जेल की दीवार लगभग 20 फीट ऊंची है और इसमें तार लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जेल में चाक-चैबंद व्यवस्था बनाई गई है। जेल की दीवार लगभग 20 फीट उंची है और इसमें मैगनेंट के तार लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा प्रहरी और संतरी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके जेल में नशे की खेप पहुंचाने का मामला आने के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। कैदियों से मुलाकात और जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है। जेल प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


बता दें कि रीवा जिला मुख्यालय की इस जेल में हजारों कैदी सजा काट रहे हैं। इन कैदियों को नशे की खेप पहुंचाने का तस्कारों ने अनोखा तरीका इजाद किया है। तस्कर जेल के बाहर सड़क से नशे की खेप फेंककर जेल की चार दीवारी के पार कर देते हैं। इस खेप को कैदियों तक पहुंचाने का काम सुरक्षा में तैनात प्रहरी कर रहे हैं। इसका खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ है। इस वीडियो में पीटीएस रोड से जेल की 20 फीट दीवार के पार नशे की खेप फेंकते हुए एक तस्कर कैमरे में कैद हुआ है। कैदियों से मुलाकात के वक्त तय समय अनुसार यह खेप सुबह 8 बजे और शाम 6 बजे के बाद फेंकी जाती है। ताकि पेड़ पौधे में यह छिप जाए और प्रहरी इसे कैदियों तक आसानी से पहुंचा सकें। इसके अलावा मुलाकात करने वालो से रुपये मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी जेल में नशे की खेप नशीली सिरप, गांजा, शराब, सिगरेट, तम्बाकू पहुंचाने का मामला सामने आ चुका है। इन आरोपों में 2 जेल प्रहरी निलंबित हुए हैं और मामल न्यायालय में चल रहा हैं। इतना ही नहीं कलेक्टर-एसपी के निरीक्षण के दौरान नशे की सामग्री के साथ ही मोबाइल, सिम जैसी प्रतिबंधित चीजें भी जेल के अंदर बरामद हो चुकी हैं। वायरल वीडियो-फुटेज की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed