फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: 4 miscreants beat up a friend on suspicion of being a police informer, recorded a video with the meme 'Pawri ho ho hai'

रीवा: 4 बदमाशों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दोस्त की पिटाई कर दी, 'पावरी हो रही है' मीम के साथ रिकॉर्ड किया वीडियो

Wed, 01 Dec 2021 01:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Dec 2021 01:40 PM IST
सार

रीवा जिले में चार लोगों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में अपने दोस्त की पिटाई कर दी। अब तक इस पिटाई के पांच वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो आरोपियों ने 'पावरी हो रही है' की तर्ज पर बनाया है। 

विज्ञापन
Rewa: 4 miscreants beat up a friend on suspicion of being a police informer, recorded a video with the meme 'Pawri ho ho hai'
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चार लोगों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में अपने दोस्त की पिटाई कर दी। साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। मामला जुलाई का है। इस घटना के कुछ वीडियो मंगलवार को वायरल हुए। इसमें एक वीडियो को पिटाई के दौरान पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर दानावीर मोबीन का 'पावरी हो रही है' मीम पर बनाया गया है। 
विज्ञापन


रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने पत्रकारों से कहा कि हमें मंगलवार को पता चला कि एक युवक का दोस्तों के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई है। पीड़ित अमित पांडे ने पत्रकारों को बताया कि खजुआ गांव में वह अपने गांव जा रहा था। तब प्रिंस पटेल, सूरज प्रजापति, लल्ला पंडित और शादाब ने उसे रोका। उन्होंने मुझ पर आरोप लगाया कि ड्रग्स वाला कफ सीरप के 10 डिब्बे बेचने की जानकारी मैंने पुलिस को दी। उन्होंने खजुआ गांव में मुझे तीन घंटे पीटा। फिर रीवा ले गए। रातभर वहां पीटा।  
विज्ञापन


इस बीच, पीड़ित को लाठियों, थप्पड़, पैर से मारने के पांच वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में एक आरोपी को स्थानीय बोली में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये मैं हूं, ये मेरे दोस्त हैं और हम पार्टी कर रहे हैं। वह जैसे ही कहता है सभी आरोपी चिल्लाते हैं और अमित पांडे को पीटने लगते हैं। भसीन ने कहा कि चार आरोपियों को पहचान लिया गया है। उसमें से दो पहले से जेल में हैं। एक और को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed